सक्ति जिले के डभरा पुलिस ने दो कुंतल से ज्यादा गांजे के साथ एक आरोपी अनिल कुमार सेन को धारा 20 बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के पास से गांजा परिवहन में उपयोग कार भी जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, डभरा पुलिस को सूचना मिली थी एक कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर हसौद से डभरा की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई और ग्राम घोघरी मेन रोड में नाकाबंदी किया गया। इस दौरान सफेद रंग की कार आ रही थी चालक को रोकने को कहा गया मगर वह नहीं रुका और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया। जिसे पुलिस ने धर दबोचा कार की तलाशी ली गई जिसमे बड़ी मात्रा में ब्राउन कलर की पन्नी में दो कुंतल गांजा बरामद किया गया। एक पैकेट की कीमत 8 हजार रु थी कुल 16 लाख 8 हजार रु का गांजा बरामद किया गया है।
आरोपी अनिल कुमार सेन पर धारा 20 बी,एनडीपीएस एक्ट के तहत मालामा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के पास से कार को जब्त किया गया है। आरोपी अनिल कुमार भालूमुड़ा थाना कोतमा जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला था जोकि वर्तमान में बिलासपुर के खमतराई हाउसिंग बोर्ड थाना साराकांड में निवास करता है।