प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए नदी से रेत निकालने के मामले में जनप्रतिनिधियों से कथित अवैध वसूली की शिकायत सामने आई है। एसपी निखिल राखेचा ने हल्बा चौकी प्रभारी दीपा केंवट और एएसआई चेतन साहू को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की विभागीय जांच जारी है।
कांकेर जिले में जनप्रतिनिधियों से कथित रूप से अवैध राशि मांगने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया है। गाज गिरने वाले पुलिसकर्मियों में हल्बा चौकी की प्रभारी दीपा केंवट और सहायक उपनिरीक्षक चेतन साहू शामिल हैं। दोनों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से मैदानी ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रेत निकासी पर पैसे मांगने का आरोप
यह पूरा प्रकरण प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है। कांकेर जिले के स्थानीय जनपद सदस्य ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए नदी से रेत निकाली जा रही थी। इस दौरान हल्बा चौकी पुलिस की ओर से नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। आरोप है कि कार्रवाई का डर दिखाकर चौकी प्रभारी दीपा केंवट और एएसआई चेतन साहू ने जनप्रतिनिधियों से पैसों की मांग की और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया।
शिकायत के 24 घंटे में हुई कार्रवाई
हुए जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का आग्रह किया था। मामला पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा की जानकारी में आते ही उन्होंने 24 घंटे के भीतर दोनों को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कठोर विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।