दंतेवाड़ा जिले में एक तेज रफ्तार एक पिकअप पलट गई। पिकअप में कुल 24 लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से अधिक लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अरनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप में सवार होकर परिवार के लोग ताड़मेटला से अपने गांव गोंडेरास लौट रहे थे। कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच अरनपुर घाट में चालक की लापरवाही के चलते अचानक पिकअप पलट गई। हादसे में मौके दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिकअप में कुल 24 लोग सवार थे। हादसे में मासा मड़कम (12) और सोढ़ी कोयदो (20) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने के साथ ही रेस्क्यू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया। जवानों ने घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भी हुआ था सड़क हादसा
बता दें कि दंतेवाड़ा में अभी कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा था। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल जा रहा ग्रामीणों से भरा वाहन पलट गया था। इस घटना में दो की मौत हो गई थी और 15 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए थे।