फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक महिला की भी मौत

Sun, 14 Jul 2019 12:32 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सलियों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। घटना गुमियापाल गांव के पास जंगल के इलाके में हुई, ये जगह राजधानी रायपुर से 400 किमी की दूरी पर स्थित है। एसपी अभिषेक पल्लवा का कहना है कि घटना उस वक्त हुई जब जिला रिजर्व गार्ड टीम नक्सली ऑपरेशन के लिए बाहर निकली थी। 

विज्ञापन


जब सुरक्षा बल उस स्थान पर गए जहां नक्सली मौजूद थे, तो नक्सली वहां से जंगल की ओर भाग गए। मुठभेड़ के बाद जब देखा गया तो दो नक्सलियों के शव मिले। उस स्थान पर कुछ हथियार भी मिले। जिनकी मौत हुई है, उनकी पहचान देवा और मामगली उर्फ मुई के तौर पर हुई है। जो नक्सलियों की मालंगीर एरिया कमिटि के सक्रिय सदस्य थे। इनपर पांच लाख रुपये का इनाम है।
विज्ञापन


एक संदिग्ध महिला नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान कोसी के तौर पर हुई है। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें