छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दो नक्सलियों में से एक पर 2 लाख का ईनाम रखा गया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Two naxals, with one carrying Rs 2 lakh reward on his head, arrested in Chhattisgarh's Dantewada pic.twitter.com/VXh9KS3ii5
— ANI (@ANI_news) April 30, 2017
गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने पोस्टर के जरिये सुकमा हमले मे शामिल नक्सलियों की जानकारी देने वालों के लिए इनामों की घोषणा की थी। पोस्टर में लिखा था कि जो व्यक्ति नक्सलियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ेगा या इसकी सूचना देगा उसे छत्तीसगढ़ प्रशासन द्वारा घोषित ईनाम राशि दी जाएगी। ईनाम रखे जाने वाले नक्सलियों में किसी पर 40 लाख रुपये तो, किसी पर 10 लाख, 8 लाख और 3 लाख रुपये की घोषणा की गई थी।