सुकमा में नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जवानों की ड्यूटी से 15 दिनों के लिए हटा दिया है। यह फैसला सुकमा में सीआरपीएप 74वीं बटालियन पर हुए हमले के बाद लिया गया है जिसमें 25 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ की यह बटालियन एक अंडर क्रंस्ट्रक्शन रोड की सुरक्षा में तैनात थी । इस दैरान नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ पर हमला कर दिया किया था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीआरपीएफ के डीआईजी (ऑपरेशन) डीपी उपाध्याय ने कहा था कि "मैंने कई दफा सरकार को सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार के बारे में चेताया। हम लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। यह हमारा फर्ज है, मगर सालों से रोड निर्माण बहुत मंद गति से हो रहा था।"
Road opening duty of security forces in naxal affected areas in Chhattisgarh has been suspended for 15 days
— ANI (@ANI_news) April 29, 2017