फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नदी किनारे मिला दो माह का भ्रूण, अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही पुलिस

Tue, 08 Nov 2022 06:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

थाना प्रभारी अभिनय कांत सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। पोस्टमार्टम कर आसपास लोगो से पूछताछ की जा रही है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
कोरबा में नदी किनारे मिला मानव भ्रूण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार को नदी किनारे दो माह का भ्रूण मिला है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद कोटवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। पुलिस इसे अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आहिरन नदी के किनारे दो माह का मानव भ्रूण मिला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है, कि अवैध संबंधों के कारण होने वाली बदनामी को छिपाने के लिए भ्रूण को यहां फेंका गया है।

बांकी मोंगरा थाना प्रभारी अभिनय कांत सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। पोस्टमार्टम कर आसपास लोगो से पूछताछ की जा रही है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें