फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस के हत्थे चढ़े दो नक्सली

Tue, 08 Aug 2017 05:57 PM IST
एजेंसी, रायपुर
विज्ञापन
file photo - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस दल ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि पुलिस ने जिले के झाराघाटी थानाक्षेत्र के अंतर्गत ताड़ोनार गांव में दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जिले के कोडोली-गुमियाबेड़ा गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की बैठक की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब ताड़ोनार गांव पहुंचा तब वहां पुलिस दल को देखकर बैठक कर रहे नक्सली भागने लगे।

बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी करके दो नक्सलियों को बंदूकों सहित पकड़ लिया।उन्होंने बताया कि जब नक्सलियों से पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना नाम पाण्डे कोर्राम :21 वर्ष: और रामदेर गोटा : 21 वर्ष: बताया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सली सदस्यों को वर्ष 2010 में नक्सली संगठन में जनताना सरकार सदस्य और चेतना नाट्य मंच :सीएनएम: सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। दोनों नक्सली पिछले लगभग सात वर्षों से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे। वे नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था, बैठक के लिए ग्रामीणों को एकत्रित करने तथा पुलिस की सूचना देने का कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से दो बंदूक, नक्सली बैनर, नक्सली साहित्य, पर्चा, चाकू और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें