फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti: घूम रहे दो लोगों को वाहन ने कुचला, गुस्साए लोगों ने पांच घंटे लगाया जाम, देर रात तक चलता रहा हंगामा

Sat, 28 Jan 2023 08:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती

सार

थाना प्रभारी सतरूपा तरूप ने कहा की अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाले जा रहे है। जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक वाहन उन्हें कुचलता हुआ भाग निकला। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। इसके चलते आधी रात तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची और लोगों को समझाइश दी। तहसीदार की ओर से मुआवजे की घोषणा के बाद जाम खुल सका। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर क्षेत्र में स्थानीय युवक सहनू पोबिया (52) पुत्र उद्धव पोबिया और मनोहर पोबीया (35) पुत्र मनोहर पोबीया शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन चालक भाग चुका था। जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी पहुंच गए। 

इसके बाद सबने मिलकर चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके चलते देर रात तक आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और राजस्व अधिकारि पहुंचे और ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी गई। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें