बलौदा बाजार जिले के डोंगरा गांव में जमीन विवाद के चलते दो परिवारों की हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान बारह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लवन थाना क्षेत्र के डोंगरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में लगभग बारह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद था, जो सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में दोनों पक्षों ने रापा, कुदाल और डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया। घायलों को तुरंत बलौदा बाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
लवन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।