फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: दो फर्जीवाड़ च्वॉइस सेंटर पर लगा ताला: बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर वसूली, 3 माह के लिए आईडी ब्लॉक

Sat, 12 Aug 2023 06:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में च्वॉइस सेंटर चलाने वालों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। दो संचालक बीपीएल कार्ड बनाने  के नाम से वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने 2 सेंटर को तीन माह के लिए ब्लाॅक कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में च्वॉइस सेंटर चलाने वालों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। दो संचालक बीपीएल कार्ड बनाने  के नाम से वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने 2 सेंटर को तीन माह के लिए ब्लाॅक कर दिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर इन दोनों च्वॉइस सेंटर के निरीक्षण अधिकारियों ने किया था।

विज्ञापन


रायपुर के दो च्वॉइस सेंटर पर अवैध वसूली कर सेवाएं देने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने तीन माह के लिए आईडी ब्लॉक कर दी है। अब तीन माह तक पारस च्वॉइस सेंटर महोबा बाजार और टिकरापारा साहू कांप्लेक्स स्थित आल इन वन च्वॉइस सेंटर को बंद कर दिया गया है। ये सेंटर अब शासकीय सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के काम नहीं कर पाएंगे। 
 
मामले में जिला ई-गर्वेन्स सोसायटी की मैनेजर कीर्ति शर्मा ने बताया कि स्थानीय समाचार पत्रों में दोनों च्वॉइस सेंटर में अवैध रूप से पैसे लेकर बीपीएल कार्ड बनाने की खबरें प्रकाशित हुई थी। इस पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इस दौरान दोनों केन्द्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में ऑनलाइन नहीं पाए गए। इसके साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजनाओं से जुड़ी जन-सुविधा की सेवाएं आय, जाति, निवास आदि बनाने की सेवा शुल्क की जानकारी भी केन्द्र पर प्रदर्शित नहीं की गई थी। दोनों केन्द्रों पर जन-सुविधा सेवाओं से संबंधित कोई पंजी या रिकार्ड भी नहीं रखा था। जनहित की सेवाएं देने में लापरवाही बरतने पर दोनों चॉइस सेंटरों की आईडी को तीन माह के लिए ब्लॉक कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें