फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत, कार ने पीछे मारी टक्कर, परिजनों में मातम

Wed, 26 Nov 2025 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,सारंगढ़-बिलाईगढ़

सार

तेज रफ्तार कार की ठोकर से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार कार की ठोकर से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल अपने अपनी बेटी के अलावा  गांव के अन्य बच्चे को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान गांधी चैक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 13 एटी 9955 के चालक सजन अग्रवाल निवासी बरमकेला ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार तीनों गिरकर बेहोश हो गए। इस घटना में मौके पर ही  हर्षित पटेल की मौत हो गई, और मेघनाथ पटेल और उसकी बेटी जिया पटेल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिये रायगढ़ रिफर कर दिये। इसी बीच ईलाज दौरान रायगढ अस्पताल में जिया पटेल की भी मौत हो गई और उसके पिता मेघनाथ पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है। 

अखिलेश्वर पटेल, 56 साल ने बताया कि आज सुबह साढ़े 8 बजे उसके नाती हर्षित पटेल पिता रामेश्वर पटेल 07 साल को गांव के ही रहने वाले मेघनाथ पटेल अपनी मोटर सायकल में लेकर भारत माता पब्लिक स्कुल पुजेरीपाली छोड़ने जा रहा था। इस दौरान मेघनाथ पटेल की बेटी जिया पटेल 7 साल भी उसके साथ थी। 9 बजे के आसपास स्टेशनरी सामान खरीदकर जब वे स्कूल जा रहे थे इसी बीच अटल चैक के कार चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अखिलेश्वर पटेल की रिपोर्ट के बाद सरिया पुलिस कार चालक सजन अग्रवाल के खिलाफ धारा 105, 125 (ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें