फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा: केरजू गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, साइकिल से गए थे दोनों; गांव में शोक की लहर

Thu, 26 Jun 2025 05:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा (अंबिकापुर)

सार

सरगुजा जिले में तालाब में साइकिल धोते समय दो बच्चे डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं पाए। इस हादसे से उनके परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
बच्चों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू में बुधवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि आरव और अंश पड़ोसी थे और हमेशा साथ खेलते थे। इस हादसे से उनके परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का नौ वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल और संजय अग्रवाल का सात वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल दोस्तों के साथ खेलने के बाद तालाब में साइकिल धोने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में डूब गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से निकाला और कांसाबेल अस्पताल ले गए। वहां से अंबिकापुर रेफर किए जाने पर परिजन दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें