राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी अपराधी अपराध से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में चाकू के नोक पर लोगों डराने धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी अपराधी अपराध से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में चाकू के नोक पर लोगों डराने धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत सीएसईबी गेट के पास कोटा रोड और सीएसईबी गेट केनाल रोड गुढियारी में अलग-अलग जगहों में चाकू लेकर लोगों डराते धमकाते हुए आतंकित करते अजीत बंजारे नाम और नयन ठाकुर को पकड़ा गया। उनके कब्जे से एक धारदार बटनदार स्प्रींगदार स्टील का चाकू और धारदार खुखरीनुमा चाकू को जब्त किया गया।
आरोपी अजीत बंजारे के खिलाफ अपराध क्रमांक 231/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट और नयन ठाकुर के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 232/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।