फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: सास-दामाद की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मुआवजा विवाद बना वारदात की वजह

Sat, 04 Oct 2025 04:58 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सास और दामाद की गला घोंटकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के पीछे एनटीपीसी मुआवजा राशि का पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सास और दामाद की गला घोंटकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के पीछे एनटीपीसी मुआवजा राशि का पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला ग्राम रायकेरा का है, जहां 3 अक्टूबर को कोटवार सकिर्तन राठिया ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के घुराउ राम सिदार (55) और उनकी सास सुखमेत सिदार (70) का शव उनके घर की आंगन में पड़ा है। जांच के दौरान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने और मारपीट से मौत की पुष्टि हुई।

शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के बेटे रविशंकर सिदार (26) और गांव के रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा (83) से पूछताछ की। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि एनटीपीसी मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 2 अक्टूबर की शाम रविशंकर ने अपने पिता घुराउ राम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। विरोध करने पर बुजुर्ग सुखमेत सिदार की भी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद की और दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें