फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: कोटरी का अवैध शिकार कर खाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

Fri, 09 May 2025 04:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में वन विभाग ने कोटरी का शिकार कर मांस पकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के लैलूंगा रेंज में वन विभाग ने कोटरी का अवैध शिकार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम कुर्रा में मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने संतुराम राठिया और अलार राउत को कोटरी का मांस पकाते समय रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर कोटरी का शिकार किया और मांस को बांटकर पकाया। आरोपियों के निशानदेही पर वन विभाग ने शिकार में प्रयुक्त औजार और जले हुए मांस के टुकड़े बरामद किए। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें