फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85th Congress convention 2023: टीएस सिंहदेव बोले- राहुल गांधी कांग्रेस में पीएम पद का चेहरा

Fri, 24 Feb 2023 05:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार


छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की एक बार फिर गांधी परिवार के प्रति निष्ठा दिखी है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मेरे लिए तो कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी प्रधानमंत्री के चेहरे हैं
विज्ञापन
टीएस सिंहदेव बोले राहुल गांधी कांग्रेस में पीएम पद का चेहरा हैं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की एक बार फिर गांधी परिवार के प्रति निष्ठा दिखी है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मेरे लिए तो कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी प्रधानमंत्री के चेहरे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी बनने से कोई भी मौका हाथ से छोड़ना नहीं चाहता। 
विज्ञापन




कांग्रेस के 50वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने राहुल गांधी और सोनिया गांधी रायपुर पहुँचे। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भूपेश बघेल समेत दिग्गज कांग्रेस के नेता स्वयं लेकर रवाना हुए और आगवानी भी की।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के एअरपोर्ट पहुंचते ही कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। भूपेश बघेल ने अगुआई की। इधर पोस्टर हटाए जाने के बाद टीएस सिंहदेव राहुल गांधी के आगमन पर फिर से कह डाला कि मैं कोई अधिकृत व्यक्ति तो हूं नहीं पर मेरी नज़र में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी प्रधानमंत्री के चेहरे हैं।”
विज्ञापन


टी एस सिंहदेव का बयान “मेरी नज़र में राहुल गांधी कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री का चेहरा हें।”
स्पष्ट है कि अब भी राहुल गांधी की प्रशंसा कर कांग्रेस के नेता व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें