फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ हादसा: सूरजपुर में ट्रक और बाइक की टक्कर, दंपती की मौत, बच्चा गंभीर

Sat, 31 Oct 2026 05:00 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

जिले में सलका-करौटी मार्ग पर टईया गांव के पास ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में दंपती देवनाथ और मनबसिया की मौत हो गई। हादसे में 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर जिले के सलका-करौटी मुख्य मार्ग पर स्थित टईया गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल ट्रक में फंसकर लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चेन्द्रा चौकी की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की।

दामाद के घर आए थे मृतक
पुलिस के अनुसार मृतक देवनाथ और उनकी पत्नी मनबसिया अपने दामाद के घर घूमने आए थे। दोनों बालक के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। जब वे सलका-करौटी मुख्य मार्ग पर टईया गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोटें लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि साथ मौजूद 12 वर्षीय बच्चा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल बालक मेडिकल कॉलेज में भर्ती
दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने घायल बालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां बालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची चेन्द्रा चौकी पुलिस ने शवों का पंचनामा कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें