फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति से मुश्किल, तातापानी में है सबसे खराब स्थिति

Fri, 14 Mar 2025 02:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में दिन प्रतिदिन आना जाना लोगों के लिए मुश्किल भरा होता जा रहा है एक दिन लोगों के लिए अब भारी पड़ रहा है सड़क की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में दिन प्रतिदिन आना जाना लोगों के लिए मुश्किल भरा होता जा रहा है एक दिन लोगों के लिए अब भारी पड़ रहा है सड़क की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है। क्षेत्र वासियों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की मांग की है ताकि लोगों को अत्यंत जर्जर हो चुके सड़क से छुटकारा मिल सके।

विज्ञापन


गौरतलब है की बलरामपुर से रामानुजगंज के बीच कई महीनों से सड़क खराब है। परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के द्वारा सड़क के गद्दों को भरवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। जिस कारण से गधों का आकार एवं गहराई लगातार बढ़ रहा है स्थिति अब ऐसी हो गई है कि बलरामपुर से रामानुजगंज के बीच बाइक से आना जाना तो काफी मुश्किल भरा सफर हो गया है बाइक से आना जाने करने वाले लोग धूल से नहा जा रहे हैं वही बाइक भी काफी धीरे चलाना पड़ रहा है थोड़ी सी भी असावधानी दुर्घटना का कारण बन जा रही है। सड़क निर्माण के पूर्व गद्दों को भरवारा जाना अति आवश्यक है ताकि आगमन सामान्य रूप से होता रहे।

तातापानी में है सबसे खराब स्थिति
तातापानी मुख्य बाजार प्रवेश करते ही बड़े से गड्ढे से सामना होता है वहीं मुख्य बाजार में बड़े-बड़े गड्ढे से वाहनों का आना-जाना काफी मुश्किल हो रहा है। तातापानी में दिन भर उड़ रही धूल के कारण अगल-बगल के दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं परेशान दुकानदारों के द्वारा बार-बार पानी का भी छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में भी है अत्यंत खराब स्थिति
कलेक्टर कार्यालय से जिला अस्पताल तक आने-जाने का सफर काफी मुश्किलों भरा हो गया है यदि कोई बाइक से भूल से चल जाए तो बिना धूल से नहाए हुए नहीं रहता है इस मार्ग पर धूल इतना उड़ रहा है कि लोगों का यहां जीना भी मुहाल  हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें