फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बीजापुर में बलिदान हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर गृहग्राम के लिए रवाना

Thu, 18 Jul 2024 05:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बीजापुर में बलिदान हुए जवानों को जगदलपुर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उपस्थित सांसद, विधायक सहित अधिकारियों ने कंधा देकर गृहग्राम के लिए रवाना किए।
विज्ञापन
बलिदान जवानों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर पुलिस लाइन में बीजापुर जिले में बलिदान हुए दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ के अधिकारी, शहीद के परिजन और पुलिस विभाग के अधिकारी-जवान ने पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उपस्थित सांसद, विधायक सहित अधिकारियों ने कंधा देकर गृहग्राम के लिए रवाना किए।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के मध्य सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन व मिलेट्री कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 16 जुलाई को संयुक्त अभियान पर उक्त जिलों से एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ की टीमों को विशेष अभियान में गई थी। अभियान  के दौरान 17 जुलाई के रात्रि 10 बजे थाना तर्रेम एरिया में मंडीमरका के जंगलों में आईईडी विस्फोट से एसटीएफ बल के दो जवान आरक्षक सत्तेर सिंह निवासी ग्राम बम्हनी, बाकुलवाही जिला नारायणपुर और आरक्षक भरत लाल साहू, निवासी लक्ष्मीनगर मोवा जिला रायपुर शहीद हो गए। 

इसके अलावा 4 जवान प्रधान आरक्षक पुरषोत्तम नाग, आरक्षक संजय मंडावी, आरक्षक कोमल यादव, आरक्षक सियाराम शोरी घायल हो गये हैं। घायल जवानों का उपचार जारी है और स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें