फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से निकला सैंकडों साल पुराना खजाना

Sat, 11 Jan 2014 12:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में भले ही खजाना नहीं मिला लेकिन छत्तीसगढ़ के कोटा में मनरेगा की खुदाई के दौरान पुराना दबा खजाना निकल आया। खजाने से कोई जानकारी मिलती उससे पहले ही खुदाई कर रहे मजदूर उस खजाने को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा तो महकमे में हडकंप मच गया। तत्काल मजदूरों को तालाश किया गया और खजाना जमा कराया गया। माना जा रहा है कि ये मुगल कालीन खजाना है जो करीब 300 साल पुराना हो सकता है।

दरअसल मनरेगा के तहत सड़क बनाई जा रही थी और इसके लिए पास के खेत से मिट्टी खोदी जा रही थी। खुदाई के दौरान ही किसी मजदूर का फावड़ा एक तांबे के बरतन से टकराया और जब उन्होंने उसे निकाला तो उनकी आंखें चौंधिया गईं।
विज्ञापन


ये तांबे का बरतन सोने और चांदी के आभूषणों से भरा था, कुछ सिक्के भी थे। खजाना देखकर मजदूरों की नीयत खराब हो गई और वो उसे लेकर रफूचक्कर हो गए।

किसी ने पुलिस को भी इत्तिला कर दी और फिर पुलिस ने उनको धर दबोचा, उनके कब्जे से खजाना भी बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुरातत्व विभाग और राज्य सरकार को सूचना दे दी गई है, आगे के निर्देशों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें