फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: अनियंत्रित ट्रेलर पुल के नीचे गिरा, चालक और परिचालक दोनों की मौत

Thu, 04 Jul 2024 11:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज में एक ट्रेलर हादसे का शिकार हो गया। चालक और परिचालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेलर हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में पस्ता थाना अंतर्गत सेमरसोत के पास अनियंत्रित होकर ट्रेलर पुल के नीचे जा गिरी। घटना में चालक और परिचालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन


बलौदाबाजार से औरंगाबाद जा रही क्लिंकर से लदा ट्रेल सेमरसोत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर बलौदाबाजार से बिहार के औरंगाबाद जा रही थी।

ट्रेलर CG22X-8455 में क्लिंकर लोड था। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत सेमरसोत पहुंचकर गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में दबे दोनों परिचालक और चालक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त चालक नरेंद्र कुमार (40 वर्ष) और परिचालक अजीत कुमार (21 वर्ष) औरंगाबाद निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने दुर्घटना में मृत दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। इधर शव को कब्जे में लेकर बलरामपुर जिला अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें