फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बुजुर्ग की हाथ से पीट-पीटकर महिला ने की हत्या, पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी

Thu, 04 Jul 2024 09:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक 73 साल की बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी महिला जयश्री भारद्वाज ने हत्या की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ति जिले के ग्राम सिरियागढ़ में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला मोहनमती तेंदुलकर की हाथ से पीटकर आरोपी महिला जयश्री भारद्वाज ने हत्या कर दी। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, रमेश कुमार ने डभरा थाने रिपोर्ट दर्ज कराई की है। जयश्री भारद्वाज के घर के आंगन में खानदानी कुआ है। जिसमे लगे टुलू पंप खराब हो गया था। जिसे बनवाने के बाद फिर से लगा रहे थे। तभी जय श्री भारद्वाज ने कहा की तुम लोग पंप क्यों लगा रहे हो यह कहते हुए गाली गलौज कर रही थी।

जिससे सुन दादी मोहनमती सुनकर आई और गाली गलौज देने से मना किया। इस बीच आरोपी महिला जयश्री भारद्वाज ने हाथ-मुक्के से मारा और हत्या करने की नियत से धाका दिया। जिससे दादी मोहनमति जमीन पर फिर पड़ी और चेहरे में चोट आने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है।
विज्ञापन


डभरा थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी जयश्री भारद्वाज 42 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें