फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, युवक की मौके पर मौत

Wed, 17 Sep 2025 02:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ में जा टकराई। इससे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, युवक की मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ में जा टकराई। इससे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेरम निवासी दीपक राठिया पिता बगस राठिया 24 साल बीती रात 10 बजे के आसपास ट्रेक्टर में सवार होकर रेत लेने कंचनपुर घाट गया हुआ था। बताया जा रहा है कि रायकेरा में रेत खाली करके वापस घर लौटते समय जब वे कोटरीमाल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराई। इस घटना में दीपक राठिया के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही घरघोड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें