जानकारी के मुताबिक, ग्राम खरवानी निवासी हरीश कुमार पिता संतन मनहर अपने साथी प्रकाश कुमार कर्ष निवासी बैलादुला दोनों दोस्त थे। दोनों एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाराद्वार आए हुए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों युवक खरवानी वापस जा रहे थे। दोनों ग्राम ठठारी के पास पहुंचे थे कि उसी समय तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा। बताया जा रहा है की आरोपी टैक्टर चालक बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गया। मौके पर आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ठठारी मे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।