नारायणपुर जिले में आईईडी की चपेट में आने से टिप्पर चालक घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आईईडी नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था।
नारायणपुर जिले के कुतुल मार्ग में सोमवार की सुबह नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह टिप्पर चालक कुतुल मार्ग पर बन रहे सड़क निर्माण में कार्य कर रहा था। अचानक से एक ड्राइवर की गाड़ी के नीचे एक आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिससे ग्रामीण घायल हो गया, जिसे अन्य साथियों के द्वारा बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, तीन दिन पहले भी इसी तरह नक्सलियो द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी।