फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तीन तस्कर गिरफ्तार, पैंगोलिन को बेचने की कर रहे थे कोशिश

Thu, 20 Oct 2022 01:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

जब पुलिस तीनों तस्करों के पास पहुंची, तो उन्होंने उनके कब्जे से 12.46 किलोग्राम वजन का पैंगोलिन बरामद किया। उन्हें वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पैंगोलिन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पैंगोलिन को बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान रमेश कमर (47), रूपेश साहू (33) और खुमानलाल कंदर (23) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


गरियाबंद उपमंडल के पुलिस अधिकारी उमेंद्र नायक ने बताया कि तीनों पकड़े गए लोगों के पास 12.46 किलोग्राम वजन का एक पैंगोलिन मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन तस्कर एक बैग में भरकर रखे गए दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन को बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी नायक ने कहा कि जब पुलिस तीनों के पास पहुंची, तो उन्होंने उनके कब्जे से 12.46 किलोग्राम वजन का पैंगोलिन बरामद किया। उन्हें वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव तस्करों की पैंगोलिन के बारे में गलत धारणा है कि पैंगोलिन के शरीर के अंग का उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें