फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: बूढ़ातालाब कंटेनर के पास महिला समेत तीन लोग हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 05:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास से एक महिला समेत तीन लोगों को 6.42 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास से एक महिला समेत तीन लोगों को 6.42 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगेहाथ पकड़ा। आरोपियों से तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में संजय नगर निवासी मोहम्मद जाहिद (33), साहिल रज़ा (25) और नेहरू नगर निवासी अफजिया अख्तर उर्फ मेहक (21) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी इलाके में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। इससे पहले भी टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के 9 आरोपियों को 412 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था, जिसमें पंजाब के अंतर्राज्यीय तस्कर भी शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का मकसद अंतर्राज्यीय सप्लायर और स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को तोड़ना है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें