फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: आरंग में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Aug 2025 05:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी से सटे आरंग में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आरंग-राटाकाट रोड स्थित शराब दुकान के पास नाले किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी से सटे आरंग में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आरंग-राटाकाट रोड स्थित शराब दुकान के पास नाले किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान ग्राम भोथली निवासी 35 वर्षीय गिरिजा शंकर धीवर के रूप में हुई है।

चेहरे पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की मोटरसाइकिल भी पास में खड़ी मिली। सूचना पाकर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें