फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker Accident News: कांकेर में भीषण सड़क हादसा; दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, लगा लंबा जाम

Thu, 22 Jan 2026 01:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

Kanker Road Accident News: कांकेर जिले के चारामा थाने क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार की सुबह करीब तीनबजे भीषण सड़क हादसा हुआ।
विज्ञापन
दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kanker Road Accident News: कांकेर जिले के चारामा थाने क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार की सुबह करीब तीनबजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार में आ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ट्रक सवार कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की शिनाख्त करने में लगी है। 
विज्ञापन






हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस की ओर से जेसीबी एवं अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि यातायात बहाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन







बता दें कि दो दिन पूर्व भी इसी जगह पर एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हुई थी, जिससे इस क्षेत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें