फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती पर रोक: आबकारी उप निरीक्षक पदों पर नियुक्ति आदेश निरस्त, निर्देश जारी

Thu, 22 Jan 2026 12:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में उप निरीक्षक पदों पर जारी की गई नियुक्ति प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है और पहले से जारी नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में उप निरीक्षक पदों पर जारी की गई नियुक्ति प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है और पहले से जारी नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा–2024 के आधार पर आबकारी उप निरीक्षक पद के लिए जिन अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी, उनके नियुक्ति आदेश तकनीकी कारणों से निरस्त किए जा रहे हैं। हालांकि आदेश में इन कारणों का स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया है।

बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आबकारी विभाग में कुल 85 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंडों की जांच, प्रमाण पत्रों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं नए साल की शुरुआत में पूरी की जानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें