फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में बनेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज

Fri, 25 Jan 2013 03:30 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। इनमें एक सरकारी और दो निजी मेडिकल कॉलेज होंगे। सरकारी मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में खोला जाएगा। निजी मेडिकल कॉलेज रायपुर और दुर्ग में बनाये जायेंगे।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2013-14 में तीनों नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा तीनों मेडिकल कॉलेजों की अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद परिषद की ओर से औपचारिक अनुमति मिलते ही तीनों कॉलेजों में नियमों के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अभी राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में संचालित हो रहे हैं। रायगढ़ में चौथे मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने इस नये मेडिकल कॉलेज के लिए 769 पदों के सेटअप को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें