छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से घरेलू निर्मित बंदूक भी बरामद की गई है। इस बात की जानकारी नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने की है।
Three naxals arrested in Narayanpur with a country made gun: Narayanpur Superintendent of Police Santosh Singh #Chhattisgarh pic.twitter.com/IW1i4axQLO— ANI (@ANI) 16 August 2017
गौरतलब बै कि बीते रविवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में दो नक्सलवादी मारे गए थे। विशेष पुलिस महानिदेशक (माओवादी विरोधी अभियान) डी. एम. अवस्थी बताया था कि किस्तराम थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों का संयुक्त दल उग्रवाद-निरोधी अभियान पर था।