फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में तीन नक्सली गिरफ्तार, दो महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 24 Nov 2019 03:17 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन नक्लसियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक सुरक्षा दल ने जांच अभियान के दौरान चिंतागुफा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टिमेलवाडा गांव के पास शनिवार को नक्सलियों कवासी सिंगा (40), पोडियम आयटा (42) और मडकम सोमदा (22) को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) इस अभियान में शामिल थे। उन्होंने कहा, ये तीनों चिंतागुफा इलाके में 2017 में पुलिस दलों पर हमला करने की दो घटनाओं में शामिल थे। उन्हें न्यायिक हिरासत में रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य घटना में महिला नक्सली पोडियम सोमदी (24) और मादवी मुके (27) ने शनिवार को सुकमा शहर में वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।

इस बीच, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में शामिल पांच वाहनों और एक मशीन को जला दिया। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना छोटेडोंगर पुलिस थाना इलाके के तहत मादोनर गांव के समीप शनिवार शाम को हुई जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें