फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के तीन सांसद बने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक, नामांकन पत्र पर किए हस्ताक्षर

Fri, 24 Jun 2022 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक के तौर पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सांसद रेणुका सिंह  वहीं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय और राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को मौका दिया गया।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुर्मू के समर्थन में संसद भवन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे। इन नेताओं में छत्तीसगढ़ के तीन सांसद भी मौजूद थे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के तीन सांसद बने प्रस्तावक
राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक के तौर पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सांसद रेणुका सिंह  वहीं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय और राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को मौका दिया गया। इन तीनों नेताओं ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

मेरे लिए बहुत सुखद और आत्मगौरव का दिन: रामविचार नेताम 
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने ट्वीट कर कहा कि यह मेरे लिए बहुत सुखद और आत्मगौरव का दिन है। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में शामिल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें