फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले में मां-बेटी समेत तीन की मौत

Fri, 19 Jul 2019 12:52 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में घटी दो अलग-अलग घटनाओं में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं को हाथियों ने मार डाला। इस घटना में एक व्यक्ति लापता भी बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीमें कॉम्बिंग ऑपरेशन में जुटी हैं।
विज्ञापन


पहली घटना रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज में गुरुवार को सुबह हुई। जिसमें एक हाथी ने एक महिला और उसती तीन महीने की बेटी को कुचलकर मार डाला। इस घटना में महिला का पति और एक बच्चा जिंदा बच गए। 

जानकारी के अनुसार 14 हाथियों के एक झुंड ने कापू के विजयनगर सुरपारा गांव में घुसकर मकानों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। इस दौरान मानसिंह और पत्नी विमलाबाई अपने बच्चों को लेकर घर के पिछले दरवाजे से निकले। इस घटना में पति तो एक बच्चे के साथ भागने में कामयाब रहा लेकिन महिला अपनी तीन महीने की बेटी के साथ हाथी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हाथी ने पहले महिला को उठाकर पटक दिया जिससे हाथ से छूटने पर बच्ची की मौत हो गई जबकि बाद में महिला ने भी दम तोड़ दिया। हाथियों के जाने के बाद वापस लौचे ग्रामीणों को दोनों का शव मिला।

दूसरी घटना जशपुरनगर के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के सिकरिया जंगल में हुई। जहां हाथियों के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला जंगल में पुटू चुनने गई थी। महिला की पहचान ग्राम बनटोली निवासी गुरबो बाई के रूप में हुई है।

उसके साथ मौजूद दूसरी महिला ने भागकर अपनी जान बचाई जबकि एक अन्य पुरूष घटना के बाद से गायब है। हाथी भी महिला को मारने के बाद उसके शव के पास बहुत समय तक खड़ा रहा। जिससे शव को कब्जे में लेने भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें