फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narayanpur: तीन किलो का आईईडी बरामद, विस्फोटक नष्ट करने के दौरान डीआरजी का जवान हुआ घायल, खतरे से बाहर

Fri, 07 Apr 2023 08:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायनपुर

सार

जब आईडी को नष्ट किया जा रहा था उसी दरमियांन धूल के कण डीआरजी के जवान अंजोरी राम बघेल के आंखों में लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल लाया गया बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया। 
विज्ञापन
घायल जवान को जगदलपुर रेफर किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर के गांव परमपाल बांहकेर के जंगल में जवानों तथा आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की नियत से नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई। जिस पर थाना छोटेडोंगर से डीआरजी और बीडीएस की टीम परमपाल के जंगलो की ओर रवाना हुई। बीडीएस टीम द्वारा एरिया की सर्चिंग के दौरान 3 किलो का आईईडी बरामद किया गया। जिसे नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

 

जब आईडी को नष्ट किया जा रहा था उसी दरमियांन धूल के कण डीआरजी के जवान अंजोरी राम बघेल के आंखों में लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल लाया गया बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया। 

 

फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने की है। उन्होंने बताया कि एरिया में सर्चिंग की जा रही है। बता दें यह एरिया आमदई निको जायसवाल माइंस लौह खदान संचालित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें