फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: तालाब में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत, दो थी सगी बहनें; गांव में छाया मातम

Tue, 29 Oct 2024 05:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में तालाब में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। इसमें दो बच्ची सगी बहन हैं और एक पड़ोस के रहने वाली बच्ची की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बच्चियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां तालाब में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। इसमें दो बच्ची सगी बहन हैं और एक पड़ोस के रहने वाली बच्ची की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नगरी शासकीय अस्पताल भेजा दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम बेलरगांव निवासी काजल यादव, यामिनी यादव और सेविका कोर्राम नहाने के लिए तालाब गई हुईं थी। इसी दौरान नहाते-नहाते एक बच्ची डूबने लगी, जिसको देख बचाने दोनों बच्ची गईं थी। जहां दोनों की भी मौत हो गई। इस हादसे में डूबने से तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि मृत बच्चियों में एक 13 साल, 14 साल और 17 साल की बच्ची है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें