फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना, जानें वजह

Fri, 31 Jan 2025 05:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में तीन दिनों की सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल, प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में तीन दिनों की सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल, प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होना है। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। 11, 17 और 20 फरवरी को मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है। 

वहीं 23 फरवरी को रविवार होने की वजह से अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। क्योंकि रविवार छुट्टी ही रहेगा और इस दिन पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने केवल तीन का ही अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें