फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon News: नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को अवैध गोद लेने का मामला, तीन गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 10:23 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को अवैध रूप से गोद देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भिलाई के दंपति के बाद अस्पताल के तीन कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र में एक नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को अवैध रूप से गोद लेने और अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत से नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार किए गए भिलाई के दंपति के अलावा, अब अस्पताल के तीन और कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्व में नाबालिक से जन्मे बच्चे को अवैध रूप से गोद लेने के मामले में आरोपी दंपति और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने इस आपराधिक कृत्य में सहयोग किया। इन कर्मचारियों को यह जानकारी थी कि गोद लिया गया बच्चा आरोपी दंपति का नहीं है और न ही उसकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। इसके बावजूद, उन्होंने आपराधिक संयंत्र रचकर गलत जानकारी नगर निगम को प्रेषित की और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में मदद की।

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कृष्ण हॉस्पिटल और कुमुद मेमोरियल हॉस्पिटल में आरएमओ के रूप में कार्यरत डॉ. विजय राज नागवंशी के कहने पर दीपिका यादव, सैमुअल धोके और गेशु देवांगन ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें