फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ ये पर्यटन स्थल सैलानियों के मन मोह लेता है, इस मौसम में यहां का दृश्य करता है रोमांचित

Sun, 05 Jan 2025 05:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बांगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है। डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है, तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण होता है।
विज्ञापन
बुका पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है। डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है, तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण होता है। इससे पर्यटकों को रोमांचित करने के साथ उनमें प्यार का भाव जगाता है। यहां आने वाले पर्यटक यहां के नैसर्गिक सुरम्य दृश्य को निहारने के साथ ही खुशी प्रकट कर यहां से लौटते समय सुनहरी यादों को जेहन में समेटकर ले जाते हैं।
विज्ञापन


कटघोरा वन मंडल अंतर्गत बुका पर्यटन स्थल अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहां चारों तरफ से पानी का विहंगम दृश्य है और प्राकृतिक सुंदरता देखने वालों का दिल जीत लेता है। मौसम चाहे कोई भी हो यहां पानी हर मौसम में लबालब होता है। कोरबा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बुका तक पहुचने के लिए पक्की सड़क है। वन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान रखकर अनेक व्यवस्थाएं भी की गई है। 

बुका में बाहर से आने वाले पर्यटक स्टीमर से पानी के विहंगम दृश्य को और भी करीब से देख सकते हैं। यहां कोरबा शहर से ही नहीं अपितु बिलासपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चाम्पा जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें