फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: चोरों ने घर के सामने से रात को चोरी की ट्रैक्टर, चार दिन झाड़ियों में छिपाकर रखा, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 07:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हमालपारा निवासी सौरभ अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ठेकेदारी का काम करता है और अपने दोस्त अजय भारती का ट्रैक्टर पिछले नौ वर्षों से उपयोग कर रहा था। 29 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उसने महिंद्रा ट्रैक्टर (क्रमांक CG 13 D 1197) को घर के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह 6 बजे जब वह उठा, तो ट्रैक्टर अपनी जगह से गायब मिला। आसपास खोजबीन और पूछताछ के बावजूद ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 29 अक्टूबर की रात मिलकर प्रार्थी के घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी किया था। आरोपी विकम कसेर ने बताया कि वे घटना के समय मोटरसाइकिल से पहुंचे थे और ट्रैक्टर चोरी कर मंगलबाजार के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर गवाहों की मौजूदगी में चोरी गया ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त किया है। खरसिया पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज प्रकरण को आगे बढ़ाते हुए धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित आपराधिक वारदातों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार
  • विकम कसेर (24 वर्ष), निवासी लालाधुर्वा गुडेली, थाना सारंगढ़ (वर्तमान पता टेमटेमा, थाना खरसिया)
  • रामप्रसाद सारथी (22 वर्ष), निवासी तरेकेला, थाना छाल
  • कपूर कुमार केरकेट्टा, सह-आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें