फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, 4 दिन बाद तेज बारिश की संभावना

Fri, 08 Aug 2025 09:35 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में गुरुवार शाम हुई लगभग एक घंटे की बारिश ने उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी। प्रदेशभर में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की गतिविधियाँ बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में गुरुवार शाम हुई लगभग एक घंटे की बारिश ने उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी। प्रदेशभर में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की गतिविधियाँ बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में बारिश की तीव्रता में और इजाफा होने की संभावना जताई है। आज भी कई जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका वर्तमान में समुद्र तल पर फिरोजपुर, चंडीगढ़ से होते हुए उत्तर-पूर्व अरुणाचल तक सक्रिय है। इसके साथ ही, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के मध्य भाग में 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से 8 अगस्त को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। भारी बारिश की संभावना मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ में बनी हुई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर का आज का मौसम
रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

इन क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें