राजनांदगांव में विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर भारतीय महिलाओं से ठगी करने वाले शातिर नाइजीरियन और दक्षिण अफ्रीका मूल के 3 ठगों को गिरफ्तार किया गया है राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल सिम और अन्य सामान बरामद किए गए हैं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता का पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मामले का खुलासा किया गया है।
राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी पुलिस में 5 मई को पीड़िता ने चिचोला पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसके साथ कुछ लोगों से दोस्ती कर स्वयं को आर्थिक रूप से संपन्न विदेशी नागरिक बताकर विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी रकम भेजने का झांसा देकर पार्सल को एयरपोर्ट में कस्टम वालों ने पकड़ लिया है और उसके आवाज में उसे छुड़वाने के लिए पीड़िता से लगभग 1 लाख 23 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की और सोशल मीडिया अकाउंट के जांच और आईपी एड्रेस से लिंक मोबाइल लोकेशन को डंप करने पर पुलिस ने पूरे मामले में दिल्ली से तीन विदेशी ठगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है,इसमें से दो आरोपी नाइजीरिया और एक आरोपी दक्षिण अफ्रीका मूल का निवासी है,पूरे मामले में साइबर सेल और चिचोला पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो नाइजीरियन और एक दक्षिण अफ्रीका मूल के साइबर ठग को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप,14 मोबाइल फोन,6 पेन ड्राइव,5 बंद मोबाइल,5 एटीएम कार्ड और 32 सिम जप्त किए हैं,पकड़े गए आरोपी स्टीफेन उर्फ लक्की दक्षिण अफ्रीका का किंग्सले और जॉर्ज चुकचुमेका नाइजीरिया देश के निवासी है,आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने साइबर अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है,पूरे मामले का खुलासा राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया है।