फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल से अंधड़-बारिश की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sun, 13 Apr 2025 11:05 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल से मेघ-गर्जन की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल हुआ है। आगामी 14 अप्रैल से प्रदेश में बारिश, गरज चमक की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इन दिनों दिनभर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं शाम के समय नमी हवाओं के साथ गरज चमक और हल्की बारिश हो रही है। आज रविवार को भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रविवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। हवाएं चल रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल से मेघ-गर्जन की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल कि खड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर एक चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल हुआ है।

बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है। साथ ही तेज हवाएं भी चली। वहीं सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे काम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18 डिग्री रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें