कोरबा जिले में ई-रिक्शा चालिका और एक्टिवा सवार युवक के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोरबा जिले में मानिकपुर चौकी अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग पर मारपीट की घटना सामने आई। यहां ई-रिक्शा चालिका और एक्टिवा सवार युवक के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे के जांच कार्रवाई की जा रही है। ई-रिक्शा चालिका सोनिया ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाती है। सवारी छोड़कर घर वापस जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान सामने से आ रहे एक्टिवा सवाद युवक ने उसके साथ बदतमीजी की। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह वह लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई सामने नहीं आया और उसने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत उसने मानिकपुर चौकी पुलिस से की है।
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला युवक मानिकपुर क्षेत्र का रहने वाला है, जो आटा चक्की में अपने पिता के साथ काम करता है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जार रही है। मारपीट कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है, यह जांच का विषय है।