फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में अगले तीन दिन आंधी-बारिश के आसार, आज रायपुर में पड़ेंगी बौछारें

Thu, 15 May 2025 10:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News:  छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दोपहर के बाद मौसम बदलने से कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी शाम के समय बौछारें पड़ सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दोपहर के बाद मौसम बदलने से कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी शाम के समय बौछारें पड़ सकती है। प्रदेश कई जगहों पर मेघ गर्जन और आंधी चलने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज गुरुवार को प्रदेश कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश में 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही बौछारें पड़ सकती है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए भी स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले चार-पांच दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर मालदीप, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी की कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन


आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगह पर मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। बीते दिनों प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की एक दो जगह पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें