फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर के साथ चोरी की वारदात, कालोनी के सामने से ट्रेलर की ट्रॉली उड़ा ले गए चोर

Thu, 23 Oct 2025 10:49 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कालोनी के सामने खड़ी एक ट्रेलर की ट्रॉली चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना तमनार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कालोनी के सामने खड़ी एक ट्रेलर की ट्रॉली चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मासूम अंसारी, निवासी कुंजेमुरा, जो ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करते हैं, ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 LA 4424 की ट्रॉली को उन्होंने हुकराडीपा चौक स्थित शारदा कॉलोनी के सामने खड़ा किया था। वह ट्रेलर का हार्स बनवाने के लिए गैरेज ले गए थे।

बताया गया कि ट्रॉली लगभग एक महीने से वहीं खड़ी थी, इसी बीच 13 और 14 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर ट्रॉली चोरी कर ली। चोरी गई ट्रॉली की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बाद भी ट्रॉली का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


मासूम अंसारी की शिकायत पर तमनार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें