फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के घर में चोरी: प्रसिद्ध भगवान भूमिफोड़ हनुमान मंदिर में घुसे चोर, चांदी का मुकुट और आभूषण किये चोरी

Sun, 02 Jun 2024 10:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में प्रसिद्ध भगवान भूमिफोड़ हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने मंदिर में घुसकर भगवान का चांदी का मुकुट, अन्य आभूषण और दान किए गए पैसे चोरी कर लिए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू की है।
 
विज्ञापन
चोरी का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के ग्राम कमरौद स्थित दक्षिण मुखी भूमिफोड़ हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। यहां जमीन से निकले हुए हनुमान भगवान की मूर्ति से अज्ञात चोर ने चांदी के मुकुट सहित सभी आभूषण चुरा लिए। पुजारी को सुबह घटना की जानकारी हुई। मंदिर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, लेकिन चोर का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। जिस जगह पर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा है, वह पूरी तरह से कांच से ढकी हुई है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि चोरी करते वक्त चोर ने अपने सिर पर कपड़ा डाल रखा था, जिसके कारण उसका चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। लगभग ढाई मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सूचना दही थाने में दे दी गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा अब आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर हनुमानजी के मुकुट सहित चढ़ाए गए पैसों को पार कर फरार हो गया। मंदिर में चोरी की घटना से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से चोर की तलाश करेगी। सीसीटीवी में साफ दिख रखा है कि चोर शनिवार रात मंदिर में घुसा। सीसीटीवी में देखा जा सकता है शातिर चोर ने अपने पूरे चेहरे को ढंक कर रहा है, जिससे उसकी पहचान न हो सके। वहीं, मंदिर में चोर चारों ओर घूम-घूमकर कीमती वस्तुओं को एक-एक कर उतार रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें