फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सूने मकान में चोरी का खुलासा, पड़ोसी ही निकला चोर, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Thu, 22 Jan 2026 05:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र स्थित डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी का मुख्य आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही निकला।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र स्थित डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी का मुख्य आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही निकला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी निवासी होरी पाल 16 जनवरी को अपने परिवार के साथ महासमुंद गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर को सूना पाकर चोरों ने दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़ दिया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगद रकम चोरी कर ली। 20 जनवरी को पड़ोसी रवि स्वामी ने फोन कर उन्हें चोरी की जानकारी दी, जिसके बाद पीड़ित ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर लगाए। इसी दौरान पड़ोसी रवि स्वामी के बयान संदिग्ध पाए गए, क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रहा था।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ करने पर रवि स्वामी ने अपने साथी राहुल ध्रुव के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी
  • रवि स्वामी (30 वर्ष), निवासी शिवनगर, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, खमतराई
  • राहुल ध्रुव (24 वर्ष), निवासी शिवनगर, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, खमतराई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें